ग्राम पंचायत कन्दरई में अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता जोरों पर
ग्राम पंचायत कन्दरई में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। प्रतियोगिता के छठवें दिन आज एक ही मुकाबला खेला गया, जिसमें जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ ट्राईबल नारायणपुर की टीम आमने-सामने रही।
इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ ट्राईबल नारायणपुर की टीम ने 6–0 की ज़बरदस्त बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
![]() |
| Team - Jammu Kashmir And Narayanpur CG |
![]() |
| Man Of The Match - Player Narayanpur CG |
सेमीफाइनल मुकाबलों की तैयारी
अब प्रतियोगिता अपने अहम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। कल सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ ट्राईबल नारायणपुर, छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट, आर्मी हैदराबाद और उत्तराखंड की टीमें मैदान में उतरेंगी। दर्शकों में इन मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
आज के मैच के दौरान जिला खेल अधिकारी सुरजपुर श्रीमती आरती पांडे जी एवं खेलो इंडिया की पूरी टीम प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रही, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
| Aarti Pandey (jila Khel Adhikari Surajpur) |
रेफरी और आयोजन टीम का सराहनीय योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी टीम का भी अहम योगदान रहा, जिसमेंRobin Singh, Aman Kumar, Aakash Shahni, Lalit Kishor, Daya Yadav, Sitap Rajak एवं Bhagvana Rajwade शामिल रहे।
![]() |
| Referre |
इस भव्य प्रतियोगिता के आयोजक श्री नरसिंह नारायण सिंह जी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से पूरा सहयोग दिया है। ग्राउंड के रख-रखाव से लेकर सभी टीमों की सुविधाओं तक, हर व्यवस्था को बखूबी निभाया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत कन्दरई के सरपंच श्री चुनेश्वर सिरदार, तथा महेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, पारस राजवाड़े, संदीप सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं का योगदान भी सराहनीय रहा।
मुख्य अतिथि एवं अन्य सहयोग
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंप्रताप सिंह, माखन लाल जयसवाल, आरती यादव, निर्मल साहू, छप्पन देव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिदिन की तरह आज भी मेडिकल सेवा के लिए
राम नरेश प्रजापति, शोभनाथ राजवाड़े, सतीश कुमार एवं पूरी मेडिकल टीम मौजूद रही।कॉमेंट्री की जिम्मेदारी निशांत कुमार ने निभाई, वहीं साउंड व्यवस्था के लिए थापा डीजे के मालिक श्री कामेश थापा जी ने सहयोग प्रदान किया।
विशेष आभार
अंत में, प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले श्री राम बहादुर लामा जी का हृदय से धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन और भी भव्य रूप ले सका।







Comments
Post a Comment