अखिल भारतीय स्व. इंदिरा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026

 ग्राम पंचायत कन्दरई में फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह

कन्दरई, (सूरजपुर छत्तीसगढ़):

ग्राम पंचायत कन्दरई में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में उमड़ी। बाहर से आई टीमों के शानदार प्रदर्शन ने स्थानीय युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरित किया। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।




बैंगलोर और उत्तराखंड की टीमों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में बाहरी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में बंगलोर की टीम ने ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर को 4-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब चंदन नगर को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। दोनों ही मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे।
Team - Uttrakhand & Chandan Nagar




Team- Tribal Tiger Ambikapur & Bangalore 


Men Of The Match - Uttrakhand 
Man of the match - Bangalore 



मुख्य अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह

मैच के दौरान मुख्य अतिथि घूरन प्रताप सिंह (जनपद सदस्य डेडरी), राजेंद्र प्रसाद गौटीया, सिया राजवाड़े, रूपदास महंत, मनोज कुमार, चुनेश्वर एवं पलेश्वर की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

स्वास्थ्य, कमेंट्री और साउंड व्यवस्था में रहा पूरा सहयोग

प्रतियोगिता के दौरान मेडिकल सुविधा के लिए नरेश कुमार राजवाड़े द्वारा सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं मैच की लाइव कमेंट्री निशांत कुमार द्वारा की गई, जिससे दर्शकों का रोमांच और भी बढ़ गया। साउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी थापा डीजे के मालिक कामेश थापा द्वारा संभाली गई, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।


निशांत कुमार



और अधिक जानकारी एवं मैच का photos videos ke liye visit - Tap Here

Follow in facebook - Facebook





Comments