अखिल भारतीय स्व. इंदिरा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन

कन्दरई में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले

ग्राम पंचायत कन्दरई में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट एवं BMY चरौदा टीम के मध्य खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की।

Team - Chhattisgarh Forest & BMY Charooda



वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जम्मू कश्मीर एवं ATK रायपुर टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने ATK रायपुर को 6-2 से पराजित कर शानदार जीत हासिल की।

Team- Jammu Kashmir & ATK RAIPUR 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भंवर साय (सरपंच कोरेया), माखन लाल जयसवाल, छप्पन देव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान मेडिकल सुविधा हेतु नरेश कुमार रजवाड़े एवं मेडिकल टीम उपस्थित रही। कमेंट्री की जिम्मेदारी निशांत कुमार ने निभाई, वहीं साउंड सिस्टम के लिए थापा डीजे के मालिक कामेश थापा जी ने सहयोग प्रदान किया।



आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।


team- Forest Chhattishgarh

Team - Chauroda 



Team - Jammu Kashmir

Team - ATK Raipur







Comments